{"_id":"68dfc341c15ea09d85086984","slug":"if-the-demands-of-pensioners-are-not-met-there-will-be-a-district-level-protest-on-the-17th-harmesh-una-news-c-93-1-ssml1047-167591-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की मांगें पूरी न हुईं तो 17 को होगा जिलास्तरीय प्रदर्शन : हरमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की मांगें पूरी न हुईं तो 17 को होगा जिलास्तरीय प्रदर्शन : हरमेश
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने बैठक में बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को एमसी पार्क में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक रमेश सिंह राणा ने की, जबकि संचालन सह संयोजक प्रेमलाल शर्मा ने किया। बैठक में विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा की गई कि प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 14 मांगों का मांग पत्र एक माह पूर्व, 16 सितंबर 2025 को राज्य सरकार को दिया गया था, जिसकी अवधि 16 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। अगर तब तक सरकार ने मांगे नहीं मानीं तो 17 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी पेंशनर्स 17 अक्तूबर को सुबह 11 बजे एमसी पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। सदस्यों ने कहा कि बार-बार मांग पत्र देने के बावजूद सरकार पेंशनरों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जो अत्यंत दुखद है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मजबूरन विरोध के लिए आगे आना पड़ेगा। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।