फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   huts burnt in Mavan Kohlan

मवा कोहलां में भीषण अग्निकांड, 54 झुग्गियां राख

Thu, 20 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)। Updated Thu, 20 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
huts burnt in Mavan Kohlan
दालतपुर चाक में प्रवासियों की झुग्गियो में लगी अाग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के मवा कोहलां में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की करीब 54 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। घटना में मजदूरों की नकदी, राशन सहित घरेलू सामान भी जल गया। अग्निकांड से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, दमकल विभाग ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का सुराग खुलासा नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


घटना के दौरान सभी प्रवासी अपने कार्य क्षेत्रों में मजदूरी करने गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर मवां कहोलां स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते लपटों ने रौद्र रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक करीब 54 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जा पहुंची और आग पर काबू पाने का खूब प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हाशिम अली, स्थानीय चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र पठानिया ने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित प्रवासी परिवारों के बयान कलमबद्ध किए। अग्निकांड में जिन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हुई हैं, उनमें श्याम लाल, सुधीर, सुनीता, शंभू, सुनील, राधे, अमरजीत, शादीलाल, देवन, महेश, गंगा, विनोद, सुखदेव, सूरज, संजय, पप्पू साहनी, सूरज साहनी, ऊषा, शाम साहनी, सुखदेव, बिट्टू सभी निवासी दरभंगा बिहार के रहने वाले हैं। उधर, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने कहा कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, तहसीलदार घनारी रामेश्वर दास ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed