फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC will operate 21 buses from Una, Delhi and Chandigarh on Diwali.

Una News: दिवाली पर एचआरटीसी ऊना दिल्ली और चंडीगढ़ से करेगा 21 बसों का संचालन

Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
HRTC will operate 21 buses from Una, Delhi and Chandigarh on Diwali.
बद्दी, होशियारपुर से ऑन डिमांड चलाई जाएंगी बसें, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
विज्ञापन

अतिरिक्त बसों में यात्रियों को 20 फीसदी ज्यादा किराया चुकाना होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली पर दिल्ली और चंडीगढ़ से घर आने वालों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना 17 अक्तूबर से 21 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। जबकि, बद्दी और होशियारपुर से ऑन-डिमांड बसों का संचालन किया जाएगा। चंडीगढ़ और दिल्ली से आने वाली अतिरिक्त बसों में यात्रियों को 20 फीसदी ज्यादा किराया चुकाना होगा। टिकट की बुकिंग भी चंडीगढ़ और दिल्ली से ही होगी। 17 और 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ से चार-चार और 19 को तीन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, दिल्ली से 17 को तीन, 18 को पांच और 19 को दो बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। बद्दी और होशियारपुर से सवारियों की भीड़ को देख ऑन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। लुधियाना से भी एक बस को चलाने की तैयारी है। बद्दी और होशियारपुर में ऑन स्पॉट ही बसों का टिकट मिलेगा। इसके अलावा दूसरी बसें नियमित चलती रहेंगी। दिल्ली और चंडीगढ़ से बसों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कई बसों में 10 से 15 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। बता दें कि बड़ी संख्या में दिवाली पर लोग दिल्ली, चंडीगढ़ और होशियारपुर से जिले में आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को देखते हुए एचआरटीसी विशेष सुविधा प्रदान कर रहा है।


कोट्स
दिवाली पर्व पर दिल्ली और चंडीगढ़ से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। होशियारपुर और बद्दी से सवारियों की भीड़ को देखते हुए ऑन डिमांड बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को अतिरिक्त बसों में 20 फीसदी अधिक किराये का भुगतान करना पड़ेगा। अतिरिक्त बसों की सुविधा 17, 18 और 19 अक्तूबर तक रहेगी। एचआरटीसी यात्रियों के सफर और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed