फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC special buses earned 80,000 in eight hours during the walkathon.

Una News: वॉकाथॉन के दौरान आठ घंटे में एचआरटीसी की स्पेशल बसों ने कमाए 80 हजार

Fri, 18 Sep 2026 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
HRTC special buses earned 80,000 in eight hours during the walkathon.
ऊना। एंटी चिट्टा एवं पर्यावरण जागरूकता वॉकाथॉन के दौरान यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ऊना डिपो द्वारा चलाई गई स्पेशल बसों से आठ घंटे में ही निगम को करीब 80 हजार रुपये की आय हुई। वॉकाथॉन के कारण बदली यातायात व्यवस्था के बीच निगम ने करीब 27 बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया। इन बसों से औसतन करीब 70 रुपये प्रति किलोमीटर की आय दर्ज की गई। वॉकाथॉन के दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण निगम को कई बसों के रूट में बदलाव करना पड़ा। ऐसे में एचआरटीसी की बसों को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया गया। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल बसें भी लगाई गईं।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार इन बसों के संचालन से जहां वॉकाथॉन के दौरान यात्रियों को परिवहन सुविधा मिली, वहीं निगम के राजस्व में भी करीब 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई। लोकल रूटों पर संचालित इन बसों की औसत आय करीब 70 रुपये प्रति किलोमीटर रही।
विज्ञापन

27 बसों ने संभाला मोर्चा वॉकाथॉन के दौरान ऊना डिपो की करीब 27 बसों को लोकल रूटों पर लगाया गया था। यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण सामान्य रूट प्रभावित होने के बावजूद निगम ने यात्रियों की आवाजाही बनाए रखने के लिए बसों का संचालन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी ऊना डिपो के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने कहा कि लोकल रूटों पर यात्रियों की सुविधा को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया, जिसकी करीब 80 हजार रुपये की आय दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य ग्रामीण रूटों पर तय समयसारिणी के अनुसार निगम की बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed