फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC sent ten special buses to Dera Beas

Una News: एचआरटीसी ने डेरा ब्यास के लिए भेजी दस विशेष बसें

Mon, 09 Sep 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 09 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
HRTC sent ten special buses to Dera Beas
ऊना। एचआरटीसी ऊना ने रविवार को डेरा ब्यास के लिए 10 विशेष बसें भेजीं। इसके अलावा 20 स्थानीय रूटों पर सवारियों की संख्या कम होने के चलते बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

रविवार को ऊना बस स्टैंड में डेरा ब्यास जाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी संख्या देखने को मिली। इस दौरान निगम की तरफ से 10 विशेष बसों को डेरा ब्यास के लिए रवाना किया गया। दूसरी तरफ रविवार को स्थानीय 20 रूटों पर निगम ने बसों का संचालन नहीं किया। इन लोकल रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण निगम ने यह फैसला लिया। बता दें कि रविवार को अवकाश के चलते सवारियों की संख्या काफी कम रहती है। इसके चलते कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। निगम की तरफ से जिन क्षेत्रों के लिए सवारियां मिलीं, वहां के लिए बसों का संचालन सुचारू रूप से किया गया।
विज्ञापन

ऊना डिपो से जिले में करीब 70 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 30 के करीब लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। इस दौरान लंबे रूटों पर रविवार को बसों का संचालन सुचारू रूप से होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
रविवार को डेरा ब्यास के लिए दस विशेष बसें भेजी गई हैं। इसके अलावा 20 स्थानीय रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण इनका संचालन नहीं हो पाया। लंबे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहा।
ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed