{"_id":"6aee1d0c083321ea02034ab9","slug":"hrtc-runs-special-buses-for-those-returning-home-for-diwali-una-news-c-93-1-una1025-212684-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए दौड़ीं एचआरटीसी की स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए दौड़ीं एचआरटीसी की स्पेशल बसें
Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
ऊना। दिवाली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ऊना डिपो से दिल्ली के लिए तीन, चंडीगढ़ के लिए छह और बद्दी के लिए छह स्पेशल बसें भेजी गईं। दिल्ली जाने वाली विशेष बसों को वाया बद्दी चलाया जा रहा है ताकि औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिल सके। निगम के कार्यकारी उपमंडल प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि शनिवार को भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। निगम को दिल्ली के लिए चार, बद्दी के लिए छह और चंडीगढ़ के लिए पांच स्पेशल बसों की डिमांड मिली है। त्योहार के चलते इन रूटों पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
शुक्रवार को ऊना से चंडीगढ़ के लिए छह अतिरिक्त बसों की मांग थी लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ऊना डिपो ने दोपहर तक नौ अतिरिक्त बसों को चंडीगढ़ के लिए भेजा। ऊना और हरोली डिपो में वर्तमान में 52 इलेक्ट्रिक और करीब 70 डीजल बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए दोनों तरह की बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
शुक्रवार को स्पेशल बसें चलाने के बावजूद लोकल रूटों की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। हालांकि निगम का कहना है कि दिवाली से एक दिन यानी शनिवार को चंडीगढ़ और बद्दी में रह रहे से अधिकतर लोग ऊना के लिए रवाना होंगे। यात्रियों की मांग के अनुसार ऊना डिपो की लोकल रूटाें पर चलने वाली बसों को भी बद्दी चंडीगढ़ भेजा जाएगा। ऐसे में स्थानीय रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -
यह रहती है प्रक्रिया
चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली के बस अड्डों में तैनात निगम के कर्मचारी ऊना आने वाली बसों की बुकिंग करते हैं। दिवाली के त्याेहार के चलते निर्धारित समय सारिणी की बुकिंग के बाद यात्रियों मांग के अनुसार ऊना डिपो को स्पेशल बसों की डिमांड भेजी जाती है। इसी के आधार पर ऊना डिपो से स्पेशल बसों की संख्या निर्धारित होती है और लोकल रूट की बसों को स्पेशल बसों के रूप में मांग के अनुसार बद्दी, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाता है।