फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses did not run on 20 local routes in extreme heat

Una News: प्रचंड गर्मी में 20 लोकल रूटों पर नहीं दौड़ीं एचआरटीसी की बसें

Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses did not run on 20 local routes in extreme heat
ऊना। प्रचंड गर्मी व लू का असर एचआरटीसी के लोकल रूटों पर दिखना शुरू हो गया है। गर्मी के बीच स्थानीय रूटों पर सवारियां न मिल पाने के कारण बसों को क्लब करके चलाया जा रहा है। इस दौरान दोपहर के समय से रूट सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को भी करीब 20 लोकल रूटों बसों का संचालन नहीं हो पाया। वहीं लंबे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मंगलवार को पीपलू मेले पर स्थानीय अवकाश होने के चलते कार्यालय व शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे। इसके चलते भी सवारियों की संख्या भी काफी कम रही। ऊना डिपो से जिले में करीब 70 लोकल रूटों पर बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 30 के करीब लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। आलम यह है कि प्रचंड गर्मी व लू चलते लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने कहा कि मंगलवार को लोकल रूटों पर सवारियों की संख्या कम होने के चलते 20 रूटों पर बसें नहीं चल पाई। इसके अलावा जिन रूटों पर सवारियां मिलीं उन्हें रूटों पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed