{"_id":"6a480980c23c9dbe5e0315f6","slug":"hrtc-bus-depot-to-be-built-in-haroli-una-news-c-93-1-una1025-197284-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली में बनेगा एचआरटीसी का बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली में बनेगा एचआरटीसी का बस डिपो
Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
हरोली बस अड्डे पर ई बसों का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। स्त्रोत: एचआ
- फोटो : credit
ऊना। अब जिला ऊना में एक नहीं दो एचआरटीसी डिपो होंगे। हरोली में एचआरटीसी का नया बस डिपो बनेगा। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने घोषणा की कि अगले दस दिनों में हरोली में एचआरटीसी बस डिपो की स्थापना कर उसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। हरोली से दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला तथा एम्स बिलासपुर सहित विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित होंगी। हरोली में नया बस अड्डा पहले ही बन चुका है। अग्निहोत्री ने कहा कि नया डिपो खोलने को लेकर सभी प्रक्रिया करीब पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में एचआरटीसी का अलग डिपो बनाए जाने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरोली बस अड्डे पर 35 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इन बसों के विभिन्न रूट भी तय कर लिए गए हैं। कार्यक्रम से पहले अग्निहोत्री शुक्रवार को हरोली बस अड्डे में खड़ी ई-बसों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी भी उनके साथ मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि ई-बसों का संचालन बिना देरी शुरू किया जाए। कंपनी अभी ई-बसों की पीडीआई करेगी। इसके बाद ही इन बसों को एचआरटीसी को सौंपा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टाहलीवाल में नए पुलिस थाना भवन का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस बल की आवश्यकता के अनुरूप मैनपावर बढ़ाने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।