फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb, Haroli, and Una zones emerged as winners in the Kabaddi competition.

Una News: कबड्डी प्रतियोगिता में अंब, हरोली और ऊना जोन बने विजेता

Thu, 10 Sep 2026 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Amb, Haroli, and Una zones emerged as winners in the Kabaddi competition.
पंडोगा (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी के पहले मुकाबले में अंब और गगरेट जोन की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें अंब जोन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बंगाणा और हरोली जोन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हरोली जोन की टीम विजयी रही। वहीं तीसरे मुकाबले में ऊना और बंगाणा जोन की टीमें भिड़ीं, इसमें ऊना जोन ने जीत हासिल की। खो-खो के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले मुकाबले में जीएसएसएस जखेड़ा और इनकमिंग वॉइस जीएसएसएस बंगाणा विद्यालय की टीमें आमने-सामने रहीं, इसमें जखेड़ा विद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में जीएसएसएस रोड़ा और जीएसएसएस नंगल जरियाला के बीच मुकाबला हुआ, इसमें रोड़ा विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बैडमिंटन के पहले मुकाबले में जीएसएसएस हरोली ने जीएसएसएस गगरेट को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबला जीएसएसएस बंगाणा और वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के बीच हुआ, इसमें वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। तीसरे मुकाबले में जीएसएसएस कुठार बीत और जीएसएसएस अंदौरा की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें अंदौरा विद्यालय ने जीत अपने नाम की। खेल में जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक दी। आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed