{"_id":"6655dc9c278c7a8ccf04a7bd","slug":"house-caught-fire-child-saved-his-life-by-jumping-from-the-roof-una-news-c-93-1-ssml1047-125077-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मकान में लगी आग, बच्चे ने छत से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मकान में लगी आग, बच्चे ने छत से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
शहर के वार्ड दो में हुआ अग्निकांड, तीन लाख के नुकसान का अनुमान
अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के वार्ड दो में तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में आग भड़क गई। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के समय घर में छह लोग मौजूद थे। इन सभी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वहीं घर में मौजूद एक बच्चे ने छत के साथ लगते घर की छत पर कूदकर जान बचाई।
स्थानीय लोगों की ओर से आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लाखों की संपत्ति का नुकसान होने से बचाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब शहर के वार्ड दो के मोती मोहल्ला के रजनीश पुरी के तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में शॉटसर्किट होने से आग लग गई। दोपहर के समय प्रचंड गर्मी के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घर में मौजूद छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक बच्चा घर में रह गया। इस बच्चे ने घर की छत से साथ लगते मकान की छत पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आग की घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों सुभाष वशिष्ठ, चंद्र मोहन, शिव मोदी, वशीकरण सांभर, शिव पुरी, आशा शर्मा, तृप्त पुरी, पूजा पुरी, सुषमा वशिष्ठ और बलविंद्र गोल्डी ने आग बुझाने में सहयोग किया। पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को घटना में हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक तौर पर मदद की जाए। फायर स्टेशन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि विभाग के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही साथ लगते मकानों को भी आग से बचाया। इस घटना में करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।