फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Holy bath will be held in pilgrimage places on Makar Sankranti, auspicious works will start.

Una News: मकर संक्रांति पर तीर्थ स्थानों में होगा पवित्र स्नान, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 14 Jan 2025 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
Holy bath will be held in pilgrimage places on Makar Sankranti, auspicious works will start.
सूर्य मकर राशि में करेंगे प्रवेश, दोपहर 03:19 बजे तक कर सकते हैं स्नान
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर दान करने से मिलता है पुण्य, एक महीने बाद बजेगी शहनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने पर मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व है। तीर्थ स्थानों पर में जाकर स्नान करने और ब्राह्मणाें तथा गरीबों को दान करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, मकर संक्रांति से सूर्य देव उत्तरायण होंगे। ऐसे में दिन बड़े होना शुरू हो जाएंगे। उत्तरायण होने से मांगलिक कार्य एक महीने बाद शुरू होंगे। लोग विवाह समेत सोलह संस्कार और शुभ कार्य कर सकेंगे।
शीतला माता मंदिर के पुजारी पंडित जयदेव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सूर्य देव सुबह 08:55 बजे मकर राशि पर प्रवेश करेंगे। मकर राशि में गोचर करने से मकर संक्रांति मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से दोपहर 03:19 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि मकर संक्रांति पर विधिवत गणपति पूजा करने के बाद भगवान लक्ष्मीनारायण, शंकर का स्मरण कर जल में तिल डालकर स्नान करें। वहीं, अगर कोई तीर्थों में जाकर स्नान करने में असमर्थ है तो वह घर में स्नान करने वाले जल में तिल और गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य के उत्तरायण होने पर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। कहा कि सूर्य के दक्षिणायण होने पर दिन घट रहे थे। हिंदू धर्म में घटते दिनों को शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में अब उत्तरायण होने पर विवाह समेत सोलह संस्कार करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिल का दान करने का महत्व
पंडित जयदेव ने बताया कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने का विशेष महत्व है। तिल दान करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल से बने हुए पदार्थों का भी दान कर सकते हैं। वहीं, गुड, फल, अनाज, आंवला दान करने से महान पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की संक्रांति मेष, वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed