{"_id":"6023e1008ebc3ee976315614","slug":"hola-mohalla-madi-mela-start-from-21-march-una-news-sml3604628157","type":"story","status":"publish","title_hn":"होला मुहल्ला मैड़ी मेला 21 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मुहल्ला मैड़ी मेला 21 मार्च से
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जिले के अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेला इस वर्ष 21 से 31 मार्च तक होगा। 28 मार्च को झंडे की रस्म अदा की जाएगी और 30-31 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा साहिब का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन अंब में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र बलवीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा को मेला अधिकारी तथा एएसपी विनोद धीमान को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में एक-एक मैजिस्ट्रेट तथा एक-एक सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। जबकि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के पर्याप्त जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए भी पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मेला आरंभ होने से पहले मेला अधिकारी तथा मेला पुलिस अधिकारी व्यवस्थाओं का नियमित जायजा लेते रहेंगे। राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी तथा मेला क्षेत्र में नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पंचायत समिति अंब से अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़ेदान और इनके रखरखाव के लिए अस्थायी सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। लंगर लगाने की अनुमति खंड विकास समिति देगी।