{"_id":"69021b5de0be0f5ebd08ddb5","slug":"him-card-can-be-made-at-una-bus-stand-after-five-days-una-news-c-93-1-mrt1064-170330-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना बस अड्डे पर पांच दिन बाद बना सकेंगे हिम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना बस अड्डे पर पांच दिन बाद बना सकेंगे हिम कार्ड
विज्ञापन
एचआरटीसी ने सॉफ्टवेयर पर काम किया शुरू, जल्द मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अगले पांच दिन बाद ऊना बस अड्डे पर हिम कार्ड बना सकेंगे। एचआरटीसी ने हिम बस कार्ड बनाने को लेकर सॉफ्टवेयर पर काम शुरू कर दिया है। हिम बस कार्ड लागू होने के बाद बसों के किराये का स्लैब नए सिरे से बनेगा। कार्ड बनने पर पांच प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। ग्रीन और सम्मान कार्ड में किलोमीटर की जो शर्तें हैं, वह इसमें नहीं रहेंगी। एचआरटीसी की बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों का 236 रुपये में हिम बस कार्ड बनाया जाएगा। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी। दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। इसके अलावा निगम की बसों में रियायती सफर के लिए जिन लोगों ने येलो कार्ड, ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड या कोई अन्य रियायती कार्ड बना रखा है उनके लिए जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड जारी करने की तैयारी है। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि अगले पांच दिन के भीतर बस अड्डे पर हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा का यात्री लाभ उठा सकते हैं। इन दिनों सॉफ्टेवयर पर काम चला हुआ है।