फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Him Anchal Pensioner Sangh Bangana's election tomorrow

Una News: हिम आंचल पेंशनर संघ बंगाणा के चुनाव कल

Fri, 30 May 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Him Anchal Pensioner Sangh Bangana's election tomorrow
थानाकलां (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड बंगाणा का दो वर्षों के लिए चुनाव एक जून रविवार को होगा। यह अधिसूचना प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी ने जारी की है। संघ के महासचिव राकेश संदल और प्रेस सचिव किशन चंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव राजकीय प्राथमिक पाठशाला थानाकलां में होगा। सारी प्रक्रिया पर्यवेक्षक राममूर्ति लट्ठ, रोशन लाल चौधरी और बलदेव धीमान की देखरेख में होगी। उन्होंने कहा कि संघ के अध्यक्ष पद सहित अन्य प्रमुख पदों के लिए चुनाव होंगे। प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलेगी। पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक चुनाव समिति गठित की गई। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। हिम आंचल पेंशनर्स संघ का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी पेंशनरों को सुबह 10 बजे बताए गए स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed