फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   High flow oxygen facility will be available in 381 beds

381 बेड में मिलेगी हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा

Mon, 27 Dec 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
High flow oxygen facility will be available in 381 beds
High flow oxygen facility will be available in 381 beds
ऊना। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी मुकम्मल करने में जुटा है। जिले में हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त 381 बेड का प्रावधान कर दिया गया है। ओमिक्रॉन के खतरे से पहले स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन की व्यवस्था मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पीएसए प्लांट लगाने के लिए भी जिलाभर में प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में 381 बेड हाई फ्लो ऑक्सीजन से युक्त हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग से वार्ड भी बनाया गया है। इस वार्ड में 30 बेड स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा होगी। क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्थापित किए गए पीएसए प्लांट से भी करीब 100 मरीजों के लिए आपातकाल में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डीसीएचसी हरोली, पालकवाह, पंडोगा तथा बाथू में हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त बेड लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट अस्पताल, अंब तथा बंगाणा में ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन शर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 381 बेड को हाई फ्लो ऑक्सीजन के साथ जोड़ा गया। इसके अलावा आपातकाल में क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकाल के लिए पीएसए प्लांट का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी होगा उपचार
जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान अगर मामले अधिक संख्या में आते हैं तो इसके लिए निजी अस्पतालों में भी उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इन निजी अस्पतालों में भी संक्रमितों के लिए जरूरी सुविधाएं होने का मापदंड रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए भी प्रावधान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed