फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   High Court canceled interim bail of accused youths

उच्च न्यायालय ने रद्द की आरोपी युवकों की अंतरिम जमानत

Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
High Court canceled interim bail of accused youths
ऊना। स्थानीय इंदिरा मैदान के पास हुए खूनी संघर्ष मामले में उच्च न्यायालय ने युवकों की अंतरिम जमानत रद्द कर दी है। पांचों आरोपियों को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। बीते दिनों इंस्टाग्राम पर डाली फोटो के विवाद को लेकर इंदिरा मैदान के पास मारपीट हो गई थी। युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दो युवकों को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

मारपीट की वारदात में युवकों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से कई वार किए थे। आरोपी युवकों ने उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत के लिए गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने पांचों आरोपियों की अंतरिम जमानत रद्द कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। एसपी ने कहा कि आरोपी युवकों की अंतरिम जमानत रद्द होने के बाद सरेंडर करने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस वारदात में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed