{"_id":"5d8ce5748ebc3e93db11a7b1","slug":"help-una-news-sml3089129183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्तो की मदद के लिए गुरु रविदास सभा आई आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्तो की मदद के लिए गुरु रविदास सभा आई आगे
विज्ञापन
बंगाणा के बुढ़वार ग्राम पंचायत के तहत पड़ते गांव बराल के एक गरीब परिवार की मदद के लिए आए लोग
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। बुढ़वार पंचायत के बराल गांव की वृद्धा की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा जिला इकाई ने पहल की है।
महासभा के पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर 21 हजार रुपये इकट्ठे करके गरीब परिवार को आर्थिक सहायता के लिए दिए। गौरतलब है कि अस्सी वर्षीय अत्तो देवी की दास्तां को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद समाज सेवी संजय शर्मा सहित हिमाचल हेल्पिंग हैंड आदि संस्थाओं ने उक्त गरीब परिवार की मदद की थी। बुजुर्ग अत्तो देवी 80 वर्ष में भी मनरेगा में काम करती है। जबकि उनकी पोती गांव में झाड़ू बेच कर अपना खर्च निकालती है। बुजुर्ग महिला का बेटा दिमागी तौर पर लाचार है। उसकी दवाई में हर माह हजारों रुपये का खर्च आता है।
अतो देवी ने सभा के सदस्यों को बताया कि उन्होंने बेटे के इलाज में खर्च 27,500 के बिल सरकार को दिए थे जो अभी तक पास नहीं हुए। अतो दो बार मंत्री के पास भी गई थी। लेकिन अभी तक उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिली। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष नरेश कुमार, मुख्य संरक्षक प्रीतम चंद संधू, उपाध्यक्ष बलदेव सरोआ, कोषाध्यक्ष राम किशन कल्सी, गगरेट ब्लॉक के अध्यक्ष दुर्गा दास हीरा, ऊना ब्लॉक के अध्यक्ष संजय भाटिया, मीडिया प्रभारी सुलिंदर सिंह चोपड़ा, बख्शी राम भट्टी नंबरदार, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर शिदी, दिलबाग सिंह, राम दास, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, अरुण भारद्वाज, जुल्फी राम, राम आसरा आदि उपस्थित थे।