{"_id":"68a0723b3827c5307c0aa4db","slug":"heavy-rain-wreaks-havoc-in-amb-many-houses-and-cattle-sheds-collapse-una-news-c-93-1-ssml1047-162354-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में भारी बारिश का कहर, कई मकान और पशुशालाएं ढहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में भारी बारिश का कहर, कई मकान और पशुशालाएं ढहीं
विज्ञापन
लोगों ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। उपमंडल अंब में बीते वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। कई गांवों में मकान और पशुशालाएं जमींदोज हो गईं, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं। चार गोशालाएं और दो मकान ढह गए। तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
प्रशासन के अनुसार अब तक लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, हालांकि सटीक आंकड़े जुटाने के लिए आकलन प्रक्रिया जारी है। उपमंडल अब के विभिन्न गांवों में स्थिति बेहद गंभीर रही। गथरू गांव में किशनचंद पुत्र फकीर चंद की पशुशाला ढह गई, जिससे लगभग 30,000 रुपये का नुकसान हुआ। आघार गांव में तिलक राज पुत्र हरिया का मकान पानी के कहर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गांव भवरन (कंगरूही) में नील कुमार पुत्र शादी लाल का मकान दरक गया। गांव झकेड़ के योगराज पुत्र जगन्नाथ का स्लेटपोश मकान, जो 2 अगस्त को आंशिक रूप से गिर चुका था, अब दीवारों में गहरी दरारों के कारण कभी भी धराशायी हो सकता है। यहां करीब 1,50,000 रुपये का नुकसान आंका गया है। गांव कुठियाडी में बलराज पुत्र राम किशन का मकान ढह गया, जिससे 30,000 रुपये का नुकसान हुआ। गांव अकरोट में अशोक कुमार पुत्र कश्मीर सिंह की कच्ची पशुशाला आंशिक रूप से गिर गई और लगभग 30,000 रुपये का नुकसान हुआ। गांव कलरूही की रंजना देवी पत्नी पृथि चंद का कच्चा मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया, जिससे उन्हें करीब 1,20,000 रुपये की क्षति हुई। गांव जंदोह के रमेश चंद पुत्र दौलत राम की पक्की स्लेटपोश पशुशाला ढह गई, जिसमें करीब 40,000 रुपये का नुकसान हुआ। गांव मयोड के अमर जीत पुत्र ज्ञान चंद की पशुशाला पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे लगभग 50,000 रुपये की हानि हुई। आलम यह है कि कई परिवारों के पास अब सिर ढकने को छत तक नहीं बची है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है कि अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।