फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health of 70 people checked in Takoli Panchayat

Una News: टकोली पंचायत में जांचा 70 लोगों का स्वास्थ्य

Wed, 29 Jan 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Health of 70 people checked in Takoli Panchayat
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीएमओ थानाकलां के डॉ. नरेश शर्मा के निर्देशानुसार एकदिवसीय शिविर का आयोजन उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली में लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टकोली पंचायत प्रधान ममता देवी एवं उपप्रधान पंकज रनौत ने की। आशा वर्कर सुमन देवी ने लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक अमित संदल, सीनियर लैब सुपरवाइजर यामिनी, एक्स-रे टेक्नीशियन आरती शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर सचिन, पायलट धर्मपाल तथा आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। इस शिविर में 70 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 20 एक्स-रे किए गए। बीएमओ थानाकलां नरेश शर्मा ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हाई रिस्क मरीजों की जांच की जाएगी। दो सप्ताह और अधिक समय तक खांसी और उसके साथ बलगम आना, बलगम में खून आना, वजन कम होना, भूख न लगना, सीने में दर्द होना, वजन कम होना, शाम को हल्का बुखार आना आदि टीबी के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed