Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department started awareness campaign regarding jaundice

Una News: पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Sun, 04 Aug 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 04 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health department started awareness campaign regarding jaundice
ऊना। प्रदेश के कुछ जिलों में पीलिया के मामले आने बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला में टास्क फोर्स का भी गठन किया है। साथ ही आशा वर्कर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर पीलिया को लेकर जागरूक करने का अभियान विभाग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया संभावित मरीजों के उपचार को लेकर कोई भी कोताही न बरतने के सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि बरसात के दिनों में पीलिया के मामले सबसे अधिक आने की आंशका रहती है। स्वास्थ्य विभाग पीलिया को लेकर सतर्क हो गया है। विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी इस संबंध में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीलिया के मामले सामने आने के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को पीलिया के लक्षण दिखाई देते हैं, तो वह समय बर्बाद न करते हुए सीधा उपचार के लिए अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचें। वहीं, विभाग ने पीलिया से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के सैंपल की जांच करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पीलिया रोग के लक्षण
पीलिया के रोगी को बुखार रहना, भूख न लगना, चिकनाई वाले भोजन से अरूचि, जी मिचलाना और कभी कभी उल्टियां होना, सिर में दर्द होना, आंख व नाखून का रंग पीला होना, पेशाब पीला आना और अत्यधिक कमजोरी महसूस होना, यह पीलिया के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
पीलिया रोग से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसमें खाना बनाने, परोसने, खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। भोजन जालीदार अलमारी या ढक्कन से ढक कर रखें, ताजा भोजन करें, पानी को उबालकर पिएं। इसके अलावा पीलिया होने पर घबराएं नहीं, सीधा अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचें।



पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। आशा वर्कर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर जाकर पीलिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला में अभी इस प्रकार के मामले सामने नहीं आए हैं। लोगोंं से अपील है कि पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर जांच करवाएं।
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed