{"_id":"61817f740a884b39ab565204","slug":"hauge-sale-of-untansil-on-dhantresh-in-una-una-news-sml389178626","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खूब हुई बाजारों में खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खूब हुई बाजारों में खरीददारी
विज्ञापन
रात बनी रही लोगों की गहमागहमी, दीपावली से पहले गुलजार हुए बाजार
बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर रही भीड़
स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं का भी अच्छा रहा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/ गगरेट (ऊना)। धनतेरस पर मंगलवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। रात तक बनी गहमागहमी के बीच लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तन से लेकर फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, मोबाइल समेत इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिक उत्पादों की दुकानों में खरीदरों की भीड़ जुटी रही। आभूषण विक्रेताओं का कारोबार भी उछाल पर रहा।
दीपावली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस पर्व पर जिले के बाजार ग्राहकों से फिर से गुलजार हो गए हैं। दीपावली से पहले बाजारों में बढ़ रही रौनक से दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए है । पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी को शुभ माना गया है। इस दिन लोग बाजारों में सोना-चांदी व बर्तनों की खरीददारी प्रमुखता से करते रहे हैं। हालांकि, मंदी और महंगाई के इस दौर में सोना-चांदी की जगह लोग पीतल-कांसा व स्टील आदि के बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उत्पादों की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में इस बार धनतेरस पर लोग बाजारों में बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी खूब खरीददारी करते हुए नजर आए। स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर भी खरीदारों की गहमागहमी बनी रही। हालांकि, लोगों के खरीदारी के रुझान पर महंगाई का असर भी साफ दिखा। अधिकांश लोग सीमित या कम बजट में सोच-विचार कर ही धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा को निभाते दिखे।
स्थानीय सराफ प्रिंस सुधेड़ा के अनुसार मंदी के चलते लोग इस बार सोने के जेवरात की जगह चांदी के सिक्के को खरीद कर ही इतिश्री कर रहे हैं। दुकानदार कपिल शर्मा, अरविंद, राजिंदर पिंटू, इंदरजीत, अश्वनी कुमार, संजीव पराशर, विकास, मुकेश धीमान आदि के अनुसार बाजारों में भीड़ तो खूब रही परंतु इस बार व्यापार ज्यादा नहीं हुआ। ग्राहक सीमित या बेहद कम बजट के हिसाब से त्योहारी सीजन की खरीददारी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वीरवार को दीपावली के लिए उन्हें अगले एक-दो दिन अच्छे व्यापार की उम्मीद है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग के चलते मोबाइल बिक्री व इलेक्ट्रॉनिक्स समान की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। गगरेट व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि त्योहारी सीजन में आनलाइन शॉपिंग की जगह स्थानीय दुकानदारों पर भरोसा करें।
विज्ञापन
संवाद