फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haryana car ends up on wrong route relying on Google Maps

Una News: गूगल मैप के भरोसे गलत रास्ते पर उतरी हरियाणा की कार, खाई में जाने से बाल-बाल बची

Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana car ends up on wrong route relying on Google Maps
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के डूहल बंगवाला को जाने वाली सड़क पर मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हरियाणा नंबर की कार गलत सड़क पर उतर गई और झाड़ियों में फंस गई। गनीमत यह रही कि कार गहरी खाई में जाने से बच गई और उसमें सवार तीनों युवक सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

हरियाणा के जींद से तीन युवक बगलामुखी मंदिर, कांगड़ा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। मुबारिकपुर के पास वे गूगल मैप की सहायता से रास्ते की लोकेशन देख रहे थे और रात होने के कारण ठहरने के लिए किसी होम स्टे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रेही के पास वे रास्ते को गलत समझ बैठे और डूहल बंगवाला की ओर जाने वाले गुग्गा मंदिर मार्ग पर कार ले गए। रास्ता काफी संकरा और अत्यधिक ढलान वाला होने के कारण चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन मुख्य सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में फंस गया। कार कुछ और आगे जाती तो गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय युवकों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवकों की मदद की और चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाना के एएसआई राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों की स्थिति को देखते हुए रात में उनके ठहरने का भी प्रबंध करवाया। बुधवार को स्थानीय लोगों की मदद और युवकों की कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय अनजान और संकरे पहाड़ी रास्तों पर केवल ऑनलाइन मैप के भरोसे वाहन चलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed