फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli area colored in religious colors on Guru Ravidas birth anniversary

Una News: गुरु रविदास जन्म दिवस पर धार्मिक रंग में रंगा हरोली क्षेत्र

Mon, 10 Feb 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Haroli area colored in religious colors on Guru Ravidas birth anniversary
हरोली में गुरू रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकालते हुए ।स्रोत स्वयं
पंजावर से पुबोवाल तक निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। सरबत दा भला गुरु रविदास हेल्प ग्रुप और पंजावर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरु रविदास के 648 वें जन्म दिवस पर पंजावर से पुबोवाल तक नगर कीर्तन निकाला गया। इसका शुभारंभ पंजावर गुरु रविदास मंदिर से रविवार की सुबह नौ बजे हुआ और शाम छह बजे पुबोवाल गुरु रविदास मंदिर में नगर कीर्तन संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु रविदास कमेटी पंजावर सहित खड्ड, ईसपुर, बढ़ेडा, कांगड़, धर्मपुर व पुबोवाल ने साध-संगत की सेवा में अपना सहयोग दिया। इस नगर कीर्तन में ग्राम पंचायत पंजावर, खड्ड, ईसपुर, भदसाली, बढ़ेडा, कांगड़, धर्मपुर, समनाल, वॉलीबाल और पुबोवाल की संगत ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। गुरु के नगर कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु रविदास कमेटी धर्मपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय लंगर में दोपहर का भोजन किया और शाम के भोजन की व्यवस्था गुरु रविदास कमेटी पुबोवाल की ओर से की गई। था। इसके साथ बालीवाल कमेटी की तरफ से साध संगत के लिए फलों का लंगर लगाया। कीर्तन में हरोली व ऊना उपमंडल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से 60 से 70 के करीब गाड़ियां व ट्रैक्टर ट्रॉलियां शामिल हुईं। करीब 3 हजार से अधिक साध संगत ने हिस्सा लिया और नगर कीर्तन को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed