फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Halwai Union opens front against those spreading sensation on social media

Una News: हलवाई यूनियन ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Halwai Union opens front against those spreading sensation on social media
ऊना। जिला ऊना में हलवाई यूनियन में सोशल मीडिया पर मिठाई व गुणवत्ता को लेकर चल रही भ्रामक सूचनाओं व सनसनी फैलाने वाली पोस्ट के विरोध में मोर्चा खोलते हुए एसपी ऊना को लिखित शिकायत स्क्रीनशॉट के साथ की है।
विज्ञापन

हलवाई यूनियन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसी फेक सूचनाओं व भ्रामक प्रचार जो सनसनी फैलाकर जनता में भ्रामक की स्थिति पैदा करे, उसे पर उचित कानूनी कार्रवाई करे। हलवाई यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी जेतिक के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी ऊना राकेश सिंह से मिला। एसपी ऊना को एक शिकायत पत्र दिया गया, जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर ऊना में सूअर की चर्बी मिला खोया मिला है। इसकी फेक न्यूज चलाई जा रही है, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। फूड सेफ्टी अधिकारी मना कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक सूचना फैलाई जा रही हैं, जिससे हम सब व्यापारियों के मान सम्मान को भी ठेस लगी है और कार्य को भी ठेस लगी है।
विज्ञापन

अश्विनी जेतिक ने कहा कि सभी व्यापारी ईमानदारी के साथ गुणवत्ता बनाए हुए अपना काम कर रहे हैं और सबको यह निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मिलावट न करें, हानिकारक किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेल करने का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। अश्विनी जेतिक ने कहा कि एसपी ऊना ने हमें आश्वासन दिया है कि शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि हलवाई यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है, शिकायत भी की है। उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूअर की चर्बी वाले खोए की खबर पूरी तरह झूठ है, फेक है, इसका पुलिस ने अपने स्तर पर पता किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फेक न्यूज़ को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का प्रयोग होना चाहिए।

वहीं, फूड सेफ्टी अधिकारी जगदीश धीमान ने कहा कि ऐसी सूचनाएं हमारे सामने आई हैं और मीडिया कर्मियों ने भी हमसे पूछा है। उन्होंने कहा कि कहीं भी ऊना में सूअर की चर्बी युक्त कोई घटना नहीं आई है, न ही कोई सैंपल भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed