{"_id":"678f8288c6655dc038029d87","slug":"gurmat-samagam-will-be-held-at-gurdwara-nanaksar-on-february-2-una-news-c-93-1-ssml1046-143942-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गुरुद्वारा नानकसर में गुरमत समागम दो फरवरी को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गुरुद्वारा नानकसर में गुरमत समागम दो फरवरी को होगा
Wed, 22 Jan 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Jan 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर के वार्ड नंबर-3 गलुआ स्थित गुरुद्वारा नानकसर में दो फरवरी यानी रविवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह पर्व और बसंत पंचमी को समर्पित गुरमत समागम होगा। इसमें गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की पूर्व योजना के लिए मंगलवार को किला बाबा साहिब सिंह बेदी में बैठक का आयोजन किया गया। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने बताया कि 29 जनवरी से लड़ीवार श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जिसका भोग दो फरवरी को सुबह 9ः00 बजे होगा। इसके बाद गुरमत समागम में विभिन्न रागी जत्थे, संत महापुरुष और विद्वान प्रवचनों व कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
गुरमत समागम में विभिन्न रागी जत्थे, संत महांपुरुष, संत बाबा बाल जी, संत मंगला नंद जी, बाबा जीत सिंह देहलां, बाबा प्रीतपाल सिंह, बाबा दलबीर सिंह बड़भागी, बाबा अमनदीप सिंह, भाई तरसेम सिह, भाई बलविंद्र सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, भाई हरदीप सिंह सहित अन्य जत्थे कथा कीर्तन और प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। बैठक में बलविंद्र सिंह, जगतार सिंह, बलिहार सिंह, सुच्चा सिंह और सुखविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।