फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gugga Jaharveer is being praised from door to door

Una News: घर-घर जाकर किया जा रहा गुग्गा जाहरवीर का गुणगान

Sun, 25 Aug 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gugga Jaharveer is being praised from door to door
घनारी (ऊना)। उपमंडल गगरेट में इन दिनों माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जहां एक तरफ क्षेत्र के लगभग सभी गांवों व कस्बों में भगवान श्रीकृष्ण के भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर समस्त उपमंडल में भगवान श्री गुग्गा जाहरवीर की मंडलियां नंगे पांव गांव-गांव तथा घर-घर जाकर श्री गुग्गा के छतरों को सजाकर, गुग्गा ज़ाहरवीर चौहान का गुणगान तथा उनकी गाथाओं को सुना रही हैं। रक्षाबंधन वाले दिन से शुरू हुई इनकी यात्रा मंगलवार को गुग्गा नवमी वाले दिन इनके अपने-अपने गांवों में स्थित गुग्गा मंदिरों में पहुंचकर पूर्ण होगी। उपमंडल गगरेट में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा, जहां गुग्गा जाहरवीर का मंदिर नहीं होगा और गुग्गा नवमी वाले दिन इन सभी मंदिरों में हवन कीर्तन और भंडारों का आयोजन होगा तथा इसी दिन से क्षेत्र में कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed