फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Green coriander 350, peas 200 and capsicum 150 rupees per kg

Una News: हरा धनिया 350, मटर 200 और शिमला मिर्च 150 रुपये किलो

Fri, 10 Oct 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Green coriander 350, peas 200 and capsicum 150 rupees per kg
लोगों की पहुंच से दूर हुईं हरी सब्जियां, उत्पादन में कमी से मुसीबत
विज्ञापन


पंकज चब्बा

संतोषगढ़ (ऊना)। त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते सब्जियों के दामों में इन दिनों काफी बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता इसका कारण बाहरी राज्यों से हरी सब्जियों की कम आपूर्ति और स्थानीय उत्पादन में गिरावट बता रहे हैं। बाजार में सब्जियों के भाव अचानक बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस समय बाजार में हरा मटर 200 रुपये प्रति किलोग्राम, लहसुन 160 रुपये, हरा धनिया 350 रुपये, हरी मिर्च 100 रुपये, शिमला मिर्च 150 रुपये, फ्रासबीन 160 रुपये, करेला 80 रुपये, अदरक 120 रुपये, प्याज 30 रुपये, टमाटर 60 रुपये, आलू 25 रुपये और मूली 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मौसमी हालात भी दामों पर असर डाल रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में इस साल भारी बरसात के कारण हरी सब्जियों की पैदावार कम हुई है। इसके चलते दूसरे राज्यों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी है, जिससे मंडी में कीमतों में तेजी बनी हुई है।

स्थानीय सब्जी विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि पिछले दो सप्ताह की तुलना में मंडी के दामों में उछाल आ जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। दाम बढ़ने के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वहीं किसान व सब्जी उत्पादक शाम लाल, कृष्ण कुमार, हरि राम, राम कृष्ण, देवराज, सरवन कुमार और पम्मी का कहना है कि इस साल भारी बरसात ने उत्पादन घटा दिया है, जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मंडी समिति ऊना की सचिव अंजू बाला ने कहा कि जिले में हरी सब्जियों का उत्पादन लगातार कम हो रहा है। बाहरी राज्यों और प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों से हरी सब्जियां मंडी में पहुंच रही हैं, जिससे दाम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीजन का प्रभाव भी दामों में वृद्धि का एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed