फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Grassroots FC beats Slum FC by 1 nil

Una News: ग्रासरूट एफसी ने स्लम एफसी को एक शून्य से दी मात

Tue, 16 Jul 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Grassroots FC beats Slum FC by 1 nil
खड्ड में शुरू हुई महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान टीमें। स्रोत आयोजक
ऊना। हरोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड्ड के मैदान पर एमआर शर्मा मेमोरियल पहली महिला फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांच सोमवार से शुरू हुआ। इस वर्ग में हिमाचल प्रदेश में पहली बार हो रही प्रतियोगिता में महिला वर्ग की विभिन्न राज्यों की महिला फुटबाल टीमों के खिलाड़ी यहां पहुंचे।
विज्ञापन

फुटबाल की नर्सरी माने जाने वाले गांव खड्ड में प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मैच में ग्रासरूट एफसी बनाम स्लम एफसी के बीच खेला गया। इसमें ग्रासरूट एफसी 1-0 से विजय रहा। ग्रासरूट एफसी की ओर से खिलाड़ी कंचन ने 70वें मिनट में मैच का एक मात्र गोल दाग टीम की जीत सुनिश्चित की। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह अश्वनी दत्ता ने बतौर मुख्याथिति शिरकत की। सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने महिला फुटबॉल को बढ़ाने के लिए किए गए इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। आयोजक कोच दीपक शर्मा के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

आयोजक अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) कार्यकारी समिति के पूर्व सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि खड्ड एवं आसपास के गांवों की महिला फुटबाल खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों के सहयोग से कराया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल आदि विभिन्न राज्यों की सात टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को खड्ड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मैदान में कराया जाएगा। प्रतियोगिता में दूसरा मैच फुटबाल अकादमी खड्ड व यूनाइटेड एफसी क्लब दिल्ली के बीच चला हुआ है। इस अवसर पर अक्षित दत्ता, केवल, हर्षित दत्ता, नरेंद्र हीर, सुरेंद्र, जोगिंद्र, रोहित, नंदिता शर्मा, कल्पना देवी, उमा देवी, हरजीत सिंह बैंस, एसएमसी प्रधान सोमनाथ, धर्मपाल आदि गण्यमान्यों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र

खड्ड में शुरू हुई महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान टीमें। स्रोत आयोजक

खड्ड में शुरू हुई महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान टीमें। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed