{"_id":"6810bc768b460c0e8805ea96","slug":"government-should-cancel-the-suspension-of-primary-teachers-union-una-news-c-93-1-una1002-152605-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी शिक्षकों का निलंबन रद्द करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी शिक्षकों का निलंबन रद्द करे सरकार : संघ
विज्ञापन
स्कूल लेक्चरर संघ ने सरकार से किया आग्रह
कहा, मुख्यमंत्री के प्रधान के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी निंदनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने प्राइमरी शिक्षकों का निलंबन रद्द करने का सरकार से आग्रह किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, प्रांतीय संगठन एवं प्रेस सचिव राजन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन ,जिला प्रधान देवेंद्र बेली, महासचिव शशि सैनी, उपाध्यक्ष वरुण लखनपाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, राजीव शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने प्रदेश सरकार के सिंगल शिक्षा निदेशालय बनाने के निर्णय का स्वागत किया। संघ ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश कंवर के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने को निंदनीय करार दिया। साथ ही संघ ने यह मांग भी की है कि शिक्षा का निदेशक स्कूल कैडर से ही शिक्षाविद को लगाया जाए। संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षाविद को ही शिक्षा विभाग के बारे में व्यापक जानकारी होती है और जिससे शिक्षा की गुणवत्ता एवं अन्य पहलुओं का सुधार अधिक सशक्त ढंग से हो सकता है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया है कि इस कड़ी में उचित फैसला लिया जाए। बताया कि इस बारे में शीघ्र लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से भेंट करेगा और अपनी काफी समय से लंबित मांगों का ज्ञापन सरकार को देगा। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में भी अध्यक्ष की तैनाती शीघ्र करने का सरकार से आग्रह किया है। बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग की सच्ची हितैषी है और ओल्ड पेंशन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।