फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government is not replying in the High Court on the issue of Home Guards: Joginder

गृह रक्षकों के मामले पर हाईकोर्ट में जवाब नहीं दे रही सरकार : जोगिंद्र

Thu, 25 Jul 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Government is not replying in the High Court on the issue of Home Guards: Joginder
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कहा कि सरकार गृह रक्षकों की हकों को लेकर बार-बार हाईकोर्ट में समय-समय मांग रही है। हिमाचल प्रदेश के गृह रक्षक अपने भविष्य को लेकर लंबे समय से सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वे नियमित सरकारी कर्मचारियों की तरह सेवाएं दे रहे हैं तो उन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह ही अवकाश, भविष्य निधि, चिकित्सा प्रतिपूर्ति लाभ, महिला जवानों के लिए मातृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश के बदले मिलने वाली लीव इनकैश, ग्रैच्युटी, सेवा के दौरान मृत्यु पर परिवार के सदस्य को करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी और पेंशन की सुविधा मिलनी चाहिए। मगर सरकार से आश्वासन के सिवाए कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ बनाम सरकार मामले की सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मगर सरकार ने इस दौरान कोई ठोस जवाब न देते हुए सुनवाई के लिए फिर चार सप्ताह का समय मांगा है। इससे पहले भी 10 जून 2024 को हाईकोर्ट चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने अथवा पक्ष रखने का समय दिया था। मगर सरकार बार-बार मामले को लंबा खींच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed