फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Goods worth 18 lakhs and cash worth two lakhs stolen from showroom

शोरूम से 18 लाख का सामान और दो लाख की नकदी चोरी

Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 18 lakhs and cash worth two lakhs stolen from showroom
सीसीटीवी में फुटेज खंगालते पुलिसकर्मी।
अंब (ऊना)। अज्ञात चोरों ने अंब में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से शुक्रवार रात लगभग 18 लाख रुपये का इलेक्ट्रिकल्स का सामान और दो लाख रुपये नकदी चुरा ली। शातिरों ने दुकान में चोरी से पहले भवन के ऊपर बने कमरों को बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इस भवन में दो किराएदार रहते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। रात करीब डेढ़ बजे की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शोरूम मालिक अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात शातिरों ने अंब-ऊना रोड पर उसकी दुकान पर सेंधमारी कर करीब 20 लाख की चोरी की। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। चोरों को मालूम था कि दुकान के ऊपर किरायेदार रहते हैं। इसलिए उन्होंने सबसे पहले दुकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे दो किरायेदारों के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इससे वह कमरे से बाहर न निकल पाएं। इसके बाद चोरों ने दुकान का कैंची गेट काटा।
विज्ञापन

इसे काटने में उन्हें लगभग एक घंटे का समय लग गया। मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात पर उस समय किसी की भी नजर नहीं पड़ी लेकिन करीब डेढ़ बजे दुकान के ऊपर सोए एक दुकानदार को हरकत की आवाजें सुनाई दीं। वह नीचे जाने लगा लेकिन बाहर से दरवाजे को कुंडी लगी होने के कारण वह कमरे के अंदर रहने के लिए विवश हो गया। किरायेदार ने उसके बाद दुकान मालिक को फोन लगाया। उनका फोन स्विच ऑफ होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद किरायेदार ने मालिक के चालक को फोन लगाया लेकिन देर रात के चलते उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसी बीच किरायेदार को दोबारा नींद आ गई। दूसरी तरफ अन्य किरायेदार के दरवाजे को भी बाहर से कुंडी लगी होने के कारण उसने जब दूसरे किरायेदार को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ भी यही घटना होने के कारण किसी अन्य परिचित व्यक्ति से सहायता लेकर कुंडी खुलवाई। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी दो लाख की नकदी के अलावा इन्वर्टर की बैटरियां, पंखे आदि समेत करीब 18 लाख का सामान ले गए हैं। शातिर चोरी करते हुए शोरूम से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed