फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Goods of death being sent from Hoshiarpur city to the state

Una News: होशियारपुर शहर से प्रदेश में भेजा जा रहा मौत का सामान

Wed, 06 Nov 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Goods of death being sent from Hoshiarpur city to the state
चिट्टा के साथ पकड़े मंडी के आरोपियों ने कबूला, होशियारपुर से लाए चिट्टा
विज्ञापन

आरोपी न्यायालय में पेश, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
एएसपी बोले-आरोपियों की संपत्ति की भी पुलिस करेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रदेश में चिट्टा सप्लाई के तार फिर पंजाब के होशियारपुर शहर से जुड़े हैं। होशियारपुर शहर में बैठे प्रमुख ड्रग सप्लायर ही हिमाचल में मौत का सामान भेज रहे हैं। एसआईयू की ओर से मंगलवार को गगरेट में हेरोइन (चिट्टा) की खेप के साथ पकड़े गए मंडी के दो युवकों ने कबूल किया है कि वे करीब तीस ग्राम चिट्टा लेकर होशियारपुर से ही आ रहे थे। बुधवार को गगरेट पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर होशियारपुर में भी दबिश दे सकती है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के बैंक खातों के साथ-साथ उनकी संपत्ति की जांच भी करेगी। पुलिस को शक है कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर तस्कर हो सकते हैं। इससे पहले भी इन आरोपियों पर चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है। दूसरी बार ये पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गगरेट पुलिस ने दोनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर तफ्तीश को और गति दे दी है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि चिट्टा की खेप उन्होंने होशियारपुर से हासिल की थी। इसके चलते आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस होशियारपुर में ड्रग माफिया के अड्डे पर भी दबिश दे सकती है। पुलिस हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों का वित्तीय अन्वेषण भी करेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशा तस्करी के माध्यम से आरोपियों ने कितनी संपत्ति अर्जित की है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed