{"_id":"65ccb3b3382e02d6d80aab35","slug":"good-eating-habits-will-free-you-from-anemia-una-news-c-93-1-ssml1048-117429-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा खानपान एनीमिया से दिलाएगा मुक्ति : सीडीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा खानपान एनीमिया से दिलाएगा मुक्ति : सीडीपीओ
Thu, 15 Feb 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर के दौरान बच्चों को सम्मानित
ऊना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मासिक धर्म स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता शिविर की अध्यक्षता सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल ने की।
सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल ने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोषण के पर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खानपान सही रहेगा तो एनीमिया से मुक्त रहेंगे। सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जन-जन का सहयोग आवश्यक है। स्कूल के प्रधानाचार्य कंचन बाला ने भी बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नौवीं कक्षा की शालिनी ने पहले, आठवीं की निहारिका ने दूसरा और नौवीं कक्षा की तन्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. निशा ठाकुर, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलवीर कौर, नरेश देवी, नानकी देवी, पोषण समन्वयक गुरमुख सिंह, शिक्षक सुनील मेहता और नीलम चब्बा सहित अन्य उपस्थित रहे।