फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girls students impressed everyone with Giddha and Dogri folk dance.

Una News: छात्राओं ने गिद्दा और डोगरी लोक नृत्य से सबको प्रभावित किया

Wed, 05 Feb 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Girls students impressed everyone with Giddha and Dogri folk dance.
रायपुर मैदान में छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा निखारने के लिए करवाईं स्पर्धाएं
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ईको क्लब के सदस्यों के बीच संगीत, डांस तथा बच्चों को आनंदित और तनाव मुक्त रखने वाली खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा और डोगरी लोक नृत्य से सबको प्रभावित किया। वहीं, खेलों में 8वीं कक्षा ने प्रथम और 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डाॅ. नरदेव सिंह ने कहा कि ईको क्लब के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण एवं जैव विविधताओं के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने तथा पर्यावरण गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के लिए क्षमता प्रदान करने के लिए ईको क्लब की स्थापना की गई है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार पाठशाला में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बाद में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान संतोष कुमारी ने रोड सेफ्टी क्लब के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट तथा इको क्लब के अंतर्गत आयोजित सभी प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को इनाम वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed