फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ghats of Gobind Sagar Lake auctioned for Rs 10 lakh 64 thousand 500

Una News: गोबिंद सागर झील के घाट 10 लाख 64 हजार 500 रुपये में नीलाम

Wed, 26 Mar 2025 08:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Ghats of Gobind Sagar Lake auctioned for Rs 10 lakh 64 thousand 500
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत आने वाले गोबिंद सागर झील के घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारु रूप से ब्लॉक समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बता दें कि नीलाम हुए घाटों में बोलीदाता नावों के माध्यम से लोगों को एक घाट से दूसरे घाट तक ले जाने का काम करते हैं। इस नीलामी प्रक्रिया में गोबिंद सागर झील के सभी घाट 10 लाख 64 हज़ार 500 रुपये में नीलाम हुए। अभय पराशर ने कोहडरा से दोवड़ घाट 6000 रुपये में, धबेडा से रायपुर घाट राकेश कुमार ने 5.56 लाख, लठियाणी से मंदली घाट नंद लाल ने 5 लाख और घटटी से बुढवार घाट नंद लाल ने 1,500 रुपये की अधिकतम बोली लगाकर हासिल किए।


ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि नीलामी से प्राप्त धनराशि को क्षेत्र के विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष जमीत सिंह, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, पंचायत इंस्पेक्टर विजय कुमार, उपनिरीक्षक पंचायत विजय कुमार अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed