{"_id":"63ebcac8a46997bab10554e0","slug":"gate-number-two-from-old-bus-stand-closed-for-15-days-una-news-c-19-1-60383-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: पुराने बस स्टैंड से गेट नंबर दो का रास्ता 15 दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पुराने बस स्टैंड से गेट नंबर दो का रास्ता 15 दिन से बंद
Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुराने बस स्टैंड से गेट नंबर दो तक जाने वाला मुख्य रास्ता पिछले 15 दिन से बंद पड़ा हुआ है। इस सड़क पर जल शक्ति विभाग की ओर से सीवरेज चैंबर और पेयजल पाइपें डालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जल शक्ति विभाग के सुस्त रवैये के चलते अभी तक कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है।
पाइपें डालने के काम के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। विभाग की ओर से चल रहे ढीले काम का खामियाजा स्थानीय दुकानदारों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल जाने वाले मरीजों को घूमकर मोइन बाईपास से अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके कारण अस्पताल जाने वाले मरीज भी परेशान हैं।
राजेश कुमार, प्रदीप, निरंजन कालिया, अजय कालिया, श्रीधर समेत अन्य दुकानदारों ने बताया कि यह काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। बीच में तीन चार दिन बिल्कुल भी सड़क पर काम नहीं किया गया। इसके कारण काम में देरी हुई है। अधिकतम एक सप्ताह में होने वाले काम के लिए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन विभाग बेहद धीमी गति से कार्य कर रहा है। विभाग को चाहिए कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करें ताकि व्यापार प्रभावित न हो और अन्य लोगों को भी दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम अंब विवेक महाजन ने बताया कि जल शक्ति विभाग की तरफ से पाइपें बिछाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उम्मीद है कि चार से पांच दिन में पाइपें बिछाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।