फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gas leak case: samples filled with air and soil

गैस रिसाव मामला : हवा और मिट्टी के भरे सैंपल

Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gas leak case: samples filled with air and soil
नंगल। वीरवार को सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नंगल में जहरीली गैस के रिसाव मामले में नौ सदस्यीय जांच कमेटी ने पड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को कमेटी सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्र में हवा और मिट्टी के सैंपल लिए। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर गैस का रिसाव कहां से हुए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं से बचा जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना की जांच के लिए नौ सदस्यों वाली टीम का गठन किया गया। इसमें एडीएसी रूपनगर हरप्रीत कौर, एसडीएम मनीषा राणा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पंजाब के अधिकारी शामिल हैं। हाई टेक्नोलॉजी उपकरणों के साथ हवा और मिट्टी इत्यादि के सैंपल लिए जा रहे हैं। एसडीएम मनीषा राणा ने कहा कि नौ सदस्यों वाली कमेटी यह जानने के प्रयास में है कि आखिर गैस का रिसाव किस कंपनी से हुआ और यह कौन सी गैस थी। उन्होंने कहा कि हवा और मिट्टी के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे जा चुकी है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के सख्त दिशा निर्देश हैं कि जो भी इस लापरवाही में जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ध्यान रहे गैस की चपेट में आने 24 बच्चों और आठ शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। इससे स्कूल में अफरा तफरी फैल गई। इसके घटना के बाद शुक्रवार को स्कूल में माहौल बिल्कुल शांत रहा। स्कूल में कुछ दिनों के लिए छुट्टी की घोषणा की हुई। हालांकि स्कूल के डायरेक्टर के अलावा पूरा स्टाफ स्कूल में ही मौजूद रहा।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती छात्रों और अध्यापकों को मिली छुट्टी
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. परेश कुमार ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट मे आने के बाद नंगल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए सभी 32 बच्चों व अध्यापकों को वीरवार देर शाम ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा अधिक तबीयत खराब होने के कारण पीजीआई रेफर की गई रूही राणा भी पूरी तरह ठीक हो कर वापस घर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दिया धरना
शुक्रवार को नंगल के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के ग्रामीणों ने प्राइमो केमिकल के मुख्य गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उक्त इकाई से ही गैस रिसाव होने का आरोप लगाया। हालांकि गैस कहां से लीक हुई और वह कौन सी गैस थी, इसकी जांच चली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed