फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Garbage plant will be built in Amb Nagar Panchayat at a cost of one crore

Una News: अंब नगर पंचायत में एक करोड़ की लागत से बनेगा कूड़ा संयंत्र

Thu, 31 Jul 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Garbage plant will be built in Amb Nagar Panchayat at a cost of one crore
वार्ड संख्या पांच में पौने चार कनाल भूमि पर होगा निर्माण
विज्ञापन

भूमि पूजन आज विधायक सुदर्शन सिंह बबलू करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कूड़ा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसका भूमि पूजन शुक्रवार को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा किया जाएगा। संयंत्र के लिए वार्ड नंबर पांच में पौने चार कनाल भूमि शहरी विकास विभाग के नाम पर स्थानांतरित की जा चुकी है। अंब में नगर पंचायत के अंतर्गत कुल नौ वार्ड हैं। नगर पंचायत बनने से पूर्व क्षेत्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण अंब और आसपास की पंचायतों में कूड़ा-कचरे का उचित प्रबंधन एक बड़ी समस्या बन गया था। कचरे के उचित निष्पादन के अभाव में स्थानीय नालों में भी कचरे का जमाव हो गया था। नगर पंचायत बनने के बाद नपं की ओर से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई, जो घर-घर जाकर कचरा एकत्र करते हैं और उसका अस्थायी रूप से निस्तारण करते हैं। यह समाधान दीर्घकालिक नहीं था। इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में तीन पंचायतों अंब, नैहरी नौरंगा और कुठेड़ा खैरला की ओर से कुठेड़ा खैरला में एक कूड़ा संयंत्र स्थापित करने का प्रयास किया गया था। उस समय 40 लाख की परियोजना प्रस्तावित थी, जिसमें प्रत्येक पंचायत की ओर से 10-10 लाख रुपये देने की सहमति बनी थी। परंतु यह योजना लागू नहीं हो सकी। अब अंब को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यह जिम्मेदारी नपं की बनती थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। प्रस्तावित संयंत्र में कूड़े को श्रेणीबद्ध (सूखा, गीला, प्लास्टिक, मेडिकल कचरा आदि) तरीके से अलग कर निस्तारण किया जाएगा। संयंत्र में ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर और रिटेनिंग वॉल भी बनाए जाएंगे। शहर में कचरे के उचित प्रबंधन को लेकर अमर उजाला ने लगातार लोगों की आवाज उठाई थी। नपं अध्यक्ष इंदू बाला ने बताया कि टाइड ग्रांट के तहत परियोजना के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed