{"_id":"6adf9915bd654adbd806b798","slug":"gandhinagar-capital-train-arrives-four-and-a-half-hours-late-passengers-inconvenienced-una-news-c-93-1-una1025-211411-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची गांधीनगर कैपिटल ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची गांधीनगर कैपिटल ट्रेन, यात्री परेशान
Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऊना। गांधीनगर से दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली ट्रेन सोमवार को निर्धारित समय से करीब चार घंटे 47 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का सुबह 11:23 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था लेकिन यह शाम 4:10 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे विभाग की जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन को मारवाड़ जंक्शन और फुलेरा जंक्शन के बीच डायवर्ट किया गया था। इसके चलते ट्रेन के संचालन पर असर पड़ा। वहीं, हरिद्वार से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन भी सोमवार को देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे था जबकि यह 12:51 बजे स्टेशन पहुंची। इस तरह ट्रेन 21 मिनट की देरी से पहुंची।
इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब 12 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। एक ही दिन में कई ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।