{"_id":"6a5e6c2163910039dd012ba4","slug":"gagret-submerged-in-torrential-rain-waterlogging-exposes-the-flaws-in-the-drainage-system-una-news-c-93-1-una1002-199340-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मूसलधार बारिश में डूबा गगरेट, जलभराव ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मूसलधार बारिश में डूबा गगरेट, जलभराव ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल
Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
गगरेट: दियोली कॉजवे पर पानी का तेज बहाव होने के कारण पानी कम होने का इंतजार करते सड़क के दोनों
गगरेट (ऊना)। सोमवार को हुई मूसलधार बारिश ने गगरेट नगर की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। कुछ घंटों की तेज बारिश से मुख्य बाजार, एसडीएम कार्यालय जाने वाला मार्ग, ऊना रोड और दौलतपुर रोड जलमग्न हो गए। मुख्य बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को घुटनों तक पानी में होकर आवाजाही करनी पड़ी।
बारिश का पानी कई दुकानों और आसपास के घरों में घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदार सामान सुरक्षित करने में जुटे रहे जबकि कई परिवार घरों से पानी निकालते दिखाई दिए। दिन के समय ही घने बादलों के कारण अंधेरे जैसे हालात बन गए और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
लगातार हुई बारिश से गगरेट क्षेत्र की अधिकांश खड्डें भी उफान पर रहीं। वहीं दियोली काजवे पर पानी का तेज बहाव होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। कई वाहन चालकों ने जोखिम उठाने के बजाय पानी कम होने का इंतजार किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान यही हालात बने थे, लेकिन स्थायी समाधान के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रहे। लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि हर वर्ष बरसात में दोहराई जाने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।