फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fruit prices increased by 30 percent in Una during Navratra

नवरात्र व रमजान की शुरूआत, तीस फीसदी तक बढ़े फलों के दाम

Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices increased by 30 percent in Una during Navratra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नवरात्र और रमजान की शुरूआत होते ही फल-सब्जियों के दाम तीस फीसदी तक बढ़ गए हैं। एकाएक ही दामों में काफी उछाल आने से खरीदार हैरान-परेशान हैं। सेब प्रति किलो 150 रुपये से 200 रुपये तक पहुंच गया है।
नवरात्र व रमजान की शुरूआत के साथ फलों की मांग बढ़ जाती है। साथ ही डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से किराया बढ़ना भी दामों में उछाल का बड़ा कारण माना जा रहा है। फलों के साथ सब्जियों के दामों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों की तुलना में सब्जी और फलों के दामों में 20 से तीस प्रतिशत तक उछाल आया है। इस दौरान फलों के दामों में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है। प्याज, आलू, टमाटर के अलावा व्रत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली सब्जी लौकी आदि के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों में भी 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। नींबू के दाम 200 रुपये प्रति किलो होने से सब्जी विक्रेता भी इसे खरीदने से पीछे हट गए हैं।
बता दें कि नवरात्र में आलू, लौकी, नींबू, टमाटर आदि का सबसे अधिक प्रयोग होता है, लेकिन इनमें ही महंगाई की मार पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही हरी सब्जियों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।
गृहिणियों में सुनीता देवी, मीनू, आंचल, सविता का कहना है कि नवरात्र शुरू होते ही फल व सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इससे बजट बुरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नवरात्र की समाप्ति के बाद कुछ राहत मिलेगी।

एपीएमसी ऊना के सचिव भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वर्तमान में फल की सप्लाई बाहरी राज्यों से हो रही है। डीजल के दाम बढ़ने से फलों के दाम में उछाल आया है।
सब्जी व फल के दाम : (प्रति किलो)
फल पहले अब
अंगूर 100 120
केला 55 70
हरा नारियल 40 60
सेब 150 200
संतरा 60 100
----
सब्जी
मटर 40 60
टमाटर 30 40
आलू 20 30
लौकी 30 40
कद्दू 25 30
नींबू 150 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed