फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   froud

ऑनलाइन डील के चक्कर में युवक से ठगे 18 हजार

Tue, 04 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
froud
अंब (ऊना)। ओएलएक्स पर बेस्ट डील के चक्कर में एक युवक 18 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। एक ही बार में ठग उससे चार बार किस्तों में 18 हजार का चूना लगा गया। उस पर हालात ये है कि वह अब समाज में मजाक न बने, इसलिए इस बारे में पुलिस में शिकायत भी नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

मामला उपमंडल मुख्यालय अंब का है। यहां कामकाजी युवक ने मंहगे मोबाइल फोन को बेचने के लिए ओएलएक्स पर 23 हजार रुपये की डील के लिए प्रस्तुत किया। इस पर उसे एक नंबर से कॉल आ गई। जिस पर सौदेबाजी के बाद दोनों का सौदा 21 हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद युवक को उस नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दो हजार रुपये का क्यूआर कोड आया। जिसे उसने उक्त युवक को फोन-पे एप्प पर स्कैन करने के लिए कहा। युवक ने जैसे हीे उस कोड को स्कैन किया। उसके खाते में पैसा आने के बजाय उसके खाते से उतनी रकम निकल गई।
विज्ञापन

इस बारे में युवक ने जब फोन किया तो उसने बातों में उलझाते हुए 2799 रुपये का क्यूआर कोड भेजा। जिसे स्कैन करते ही उसके खाते से उतनी रकम और निकल गई। युवक ने दोबारा उस व्यक्ति को फोन लगाया। तो उसने कहा कि शायद उसका अकाउंट फिक्स हो गया है। तभी पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है और इसे खोलने के लिए उसे वह तीन हजार रुपये का क्यूआर कोड भेज रहा है। जिसे उसने पेटीएम से स्कैन करने के लिए कहा। जब युवक ने अपने दोस्त के पेटीएम कार्ड से उस कोड को स्कैन किया तो वही परिणाम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उस व्यक्ति ने दस हजार रुपये का क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करने के लिए कहा और दस हजार रुपये भी अपने खाते में शिफ्ट कर लिया। युवक आम व्यक्ति की भांति क्यूआर कोड के चक्कर में उलझ कर लगभग 18000 हजार रुपये गंवा चुका है। इस संबंध में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि इस प्रकार की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन डील को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed