फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inspired to embrace truth, discipline, and hard work.

Una News: सत्य, अनुशासन व परिश्रम को अपनाने के लिए किया प्रेरित

Sun, 30 Aug 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inspired to embrace truth, discipline, and hard work.
गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में सात दिवसीय चतुर्वेद शतकम् परायण यज्ञ का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समापन हुआ। प्रधानाचार्य नमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर शुरू हुए यज्ञ में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के मंत्रों का सामूहिक उच्चारण किया गया। चारों वेदों की 100-100 आहुतियां विधिपूर्वक यज्ञाग्नि में समर्पित की गईं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति देने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि मन में श्रेष्ठ विचारों को प्रज्वलित करने और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, परिश्रम, सेवा, स्वाध्याय और सकारात्मक चिंतन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। यज्ञ के समापन के साथ विद्यालय में खेल दिवस भी मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, हाई जंप सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed