फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Frequent power cuts are troubling the market, affecting business.

Una News: बार-बार बिजली कट से बाजार परेशान, कारोबार पर पड़ रहा असर

Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Frequent power cuts are troubling the market, affecting business.
ऊना। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बार-बार बिजली कट लगने से व्यापारियों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना दोपहर के समय करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बाजार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। रविवार को भी दोपहर में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली कट लगने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, मुकेश, रजनीर, मनोहर लाल और अभी राणा ने बताया कि दोपहर के समय बिजली बाधित होने से दुकानों में बेकरी का सामान खराब होने का खतरा रहता है। इसके अलावा बिलिंग कार्य, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बंद हो जाते हैं, जिससे ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है और खरीदारी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और बिजली कट की समस्या सामने आने लगी है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

उधर, बिजली बोर्ड ऊना-1 के एसडीओ दिनेश चौधरी ने बताया कि तकनीकी कारणों और लाइन मरम्मत कार्य के चलते कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed