फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fraud on mother's account, son withdraws 14.50 lakh rupees

मां के खाते से बेटे ने धोखाधड़ी कर 14.50 लाख रुपये निकाले

Tue, 25 May 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fraud on mother's account, son withdraws 14.50 lakh rupees
ऊना। नगर परिषद ऊना के विवेक नगर की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बेटे पर धोखाधड़ी करके उसके बैंक खातों से 14.50 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस चौकी ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जिले में चर्चा है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस चौकी ऊना में विवेक नगर की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके एक बेटे ने उसके साथ धोखाधड़ी करके उसकी अनुमति के बिना उसके कई बैंक खातों से लगभग 14 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटे में उसके खातों को खाली कर दिया है। बुजुर्ग ने बताया कि उसे उपचार के लिए रुपये चाहिए लेकिन उसके बेटे ने उसके बैंक खाते खाली कर दिए हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने उसके बेटे से रुपये रिकवर करके उसे वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed