फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four units of liquor sold for Rs 23.12 crore, 17 units still pending

Una News: 23.12 करोड़ में बिके शराब के चार यूनिट, 17 यूनिट अभी पेंडिंग

Thu, 28 Mar 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Four units of liquor sold for Rs 23.12 crore, 17 units still pending
ऊना। शराब ठेकों की बिक्री के लिए बीते कई दिनों से प्रयासरत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना को एक बार फिर थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को हुई टेंडर प्रक्रिया में विभाग की ओर से चार यूनिट के कुल 27 शराब ठेकों की 23.12 करोड़ रुपये बिक्री हुई है।
विज्ञापन

आधार मूल्य के मुकाबले इन चार यूनिट में विभाग ने कुछ लाभ भी अर्जित किया है। कुल 26 यूनिट में से अब तक विभाग की ओर से नौ शराब यूनिट की बिक्री कर ली गई है। इससे पूर्व पांच यूनिट को भी विभाग टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित कर चुका है। बुधवार को डीआरडीए हॉल में पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बचे सभी शराब यूनिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। इसमें अलग-अलग कारोबारियों की ओर से टेंडर डाले गए। टेंडर प्रक्रिया में मैहतपुर, बहडाला, ऊना आईएसबीटी व घनारी शराब यूनिट की नीलामी टेंडर अनुसार की गई।
विज्ञापन

इसमें टेंडर आवेदन से मैहतपुर एवं बहडाला यूनिट को नंगल के राजीव राणा की ओर से टेंडर आवेदन के माध्यम से लिया गया। बहडाला यूनिट के आठ शराब ठेकों को 6.2 करोड़ और मैहतपुर के नौ शराब ठेके 6.42 करोड़ रुपये में बिक्री हुए। इसी प्रकार ऊना आईएसबीटी यूनिट के तहत पांच शराब ठेकों को बिलासपुर झंडूता के बलसीना निवासी विद्या देवी ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि घनारी यूनिट के पांच शराब ठेकों को लगभग पांच करोड़ रुपये में टेंडर माध्यम से राजीव मोहम्मद एवं जाकिर हुसैन बड़ा तहसील देहरा कांगड़ा ने खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार यूनिट को टेंडर के माध्यम से बिक्री किया गया है। प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। फिलहाल इसे लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। क्लबिंग एवं डी क्लबिंग के माध्यम से 26 यूनिट किए गए हैं। इसमें से नौ की बिक्री की गई है तो 17 शराब यूनिट की बिक्री होनी अभी बाकी है।
-विनोद सिंह डोगरा, उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed