Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four tanks will be constructed for water supply at the Bulk Drug Park.

Una News: बल्क ड्रग पार्क में पानी की आपूर्ति के लिए बनेंगे चार टैंक

Wed, 11 Nov 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 11 Nov 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Four tanks will be constructed for water supply at the Bulk Drug Park.
खास खबर
विज्ञापन

एक महीने में जल शक्ति विभाग जारी करेगा टेंडर, प्रत्येक टैंक की होगी 18.75 लाख लीटर क्षमता
24 करोड़ रुपये से बल्क ड्रग पार्क में बनने वाले टैंकों तक बिछेगी 28 किमी पाइपलाइन
रविंद्र शर्मा
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्क में पानी के वितरण के लिए चार बड़े टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए 28 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पूरी योजना पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्योग विभाग की ओर से जल शक्ति विभाग को बजट जारी कर दिया गया है। विभाग ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली है।
विभाग की अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को गति देने के लिए एक महीने के भीतर टैंक निर्माण कार्य और पाइपलाइन बिछाने के काम का टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। बता दें कि जल शक्ति विभाग बल्क ड्रग पार्क के लिए पोलियां तक पानी पहुंचाने का काम पूरा कर चुका है। पोलियां गांव में 50 लाख लीटर क्षमता का विशाल टैंक बनाया गया है। विभाग की ओर से इस टैंक की टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है। अब बल्क ड्रग पार्क के भीतर पानी के वितरण के लिए चार नए टैंकों और पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण के अगले चरण का कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन

बॉक्स

18.75 लाख लीटर क्षमता के बनेंगे टैंक
प्रस्तावित योजना के तहत बनने वाले चारों टैंकों में प्रत्येक की क्षमता 18.75 लाख लीटर होगी। इनके निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन उद्योग विभाग की ओर से किया जाएगा। वहीं, इन टैंकों तक पानी पहुंचाने के लिए 28 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क विकसित होगा। इसमें 80 एमएम से लेकर 250 एमएम व्यास तक की पाइप बिछाई जाएगी, ताकि पार्क में पानी के वितरण की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। पोलियां तक पहुंचाया पानी, 50 लाख लीटर के टैंक की टेस्टिंग पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज एक की 20 फीसदी भूमि हुई है समतल
बल्क ड्रग पार्क के फेज एक में भूमि समतलीकरण का कार्य भी जारी है। लक्ष्य रखा गया है कि दिसंबर तक इस कार्य का करीब 20 फीसदी हिस्सा पूरा कर लिया जाए। जल शक्ति विभाग के अनुसार, बल्क ड्रग पार्क में जैसे-जैसे भूमि विकसित की जाएगी, उसी के अनुसार पानी के टैंक का निर्माण किया जाएगा।


बल्क ड्रग पार्क में पानी की आपूर्ति पहुंचाने को लेकर परिसर में चार टैंक बनेंगे और इसके लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसे लेकर 15 दिनों के भीतर टेंडर कर दिए जाएंगे।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed