फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest department caught 259 illegal tins of birch sap from two vehicles in Mubarikpur.

Una News: बिलासपुर के लिए... मुबारिकपुर में वन विभाग ने दो गाड़ियों से बिरोजे के 259 अवैध टीन पकड़े

Sat, 08 Jun 2024 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Jun 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Forest department caught 259 illegal tins of birch sap from two vehicles in Mubarikpur.
गाड़ियों को जब्त कर वन थाना टटेहड़ा भेजा गया, पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

एक बिलासपुर और दो आरोपी चालक ऊना के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वन विभाग ने शनिवार सुबह मुबारिकपुर के समीप अवैध बिरोजे की दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है। इस मामले पर वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह मुबारिकपुर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो पिकअप की जांच की गई। इसमें एक पिकअप से 151 टीन और दूसरी पिकअप से 108 टीन बिरोजे के बरामद हुए। विभाग की तरफ से जब पिकअप चालकों से बिरोजे से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। ऐसे में वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर वन थाना टटेहड़ा में भेज दिया है। वन विभाग ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना चिंतपूर्णी में की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमर सिंह निवासी झंडूता जिला बिलासपुर, अंशुल निवासी घनारी जिला ऊना और संजीव कुमार निवासी थानांकला जिला ऊना के रूप में हुुई है। वहीं, इस मामले में वन विभाग ने यह बिरोजे के टीन कहां से लाए गए थे, इसकी जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम में राजेश कुमार वनरक्षक किन्नू बीट, वनरक्षक गुरेट बीट, साहिल बन्याल वनरक्षक बधमाणा बीट और नरेंद्र पटियाल वनरक्षक सिद्ध चलेहड़ बीट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि वन विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ जांच जारी है। पता लगाया जाएगा कि यह खेप कहां से लाई गई और कब से ऐसा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed