फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   for better income farmers must do dragun fruits farming

ड्रैगन फ्रूट की खेती से बढ़ेगी किसान की आय: वीरेंद्र कंवर

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
for better income farmers must  do dragun fruits  farming
ड्रैगन फ्रूट की खेती पर ऊना के डीआरडीए सभागार में कार्यशाला के दौरान मुख्यातिथि। - फोटो : Una
ऊना। ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। इस अवसर पर चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में ड्रैगन फ्रूट के विशेषज्ञों ने बागवानों को इसकी खेती से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्रदान की। वहीं, प्रगतिशील किसान रीवा सूद और मुश्ताल अली ने भी ड्रैगन फ्रूट की खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कहा कि एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए मनेरगा के माध्यम से शत-प्रतिशत मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से व्यक्तिगत स्तर पर एक लाख रुपये की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए दालचीनी की खेती की शुरुआत की गई है। इसके लिए पांच जिलों को चयनित कर पौधरोपण किया जा रहा है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसान के पास जमीन कम है इसलिए उन्हें फसलों का विविधिकरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि जिला ऊना की जलवायु ड्रैगन फ्रूट के साथ अमरूद और अंजीर के लिए भी अनुकूल है। उन्होंने जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी लगाने की मांग की। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, उप निदेशक बागवानी विभाग डॉ. अशोक धीमान, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed