फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fleet festival was celebrated in Parnaulian Sanhal village

Una News: परनौलियां सन्हाल गांव में बेड़ा उत्सव की रही धूम

Fri, 08 Aug 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Fleet festival was celebrated in Parnaulian Sanhal village
झंडा रस्म, कुश्ती, भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। परनौलियां सन्हाल गांव में सदियों पुरानी बेड़ा छोड़ने की परंपरा शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ निभाई गई। सुबह बच्चे फूलों से सजे छोटे बेड़ों के साथ उत्सव स्थल पहुंचे। झंडा रस्म से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और बुजुर्गों ने उत्सव की शुरुआत की। भजन-कीर्तन के बीच मिट्टी के अखाड़े में बच्चों की कुश्ती प्रतियोगिता हुई, जिसे दर्शकों ने जयकारों से सराहा। इसके बाद जुलूस जल तट पर पहुंचा, जहां परंपरा अनुसार बेड़ों का जल में विसर्जन किया गया। वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन के बाद प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। बुजुर्गों ने बताया कि यह परंपरा गांव में भाईचारा, सहयोग और धार्मिक आस्था को मजबूत करती है। युवाओं ने अगले वर्ष उत्सव को और भव्य बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed